Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का करीबी विनोद सिंह गुरुवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं इधर कल्पना सोरेन ने ईडी ऑफिस में पति हेमंत सोरेन से आधे घंटे मुलाकात की है. इसके बाद हेमंत सोरेन के रूटीन चेकअप के लिए मेडिकल टीम ईडी ऑफिस पहुंची है. रूटीन चेकअप के बाद हेमंत सोरेन को लेकर ईडी की टीम कोर्ट जायेगी.

ईडी ने हेमंत-विनोद के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला 

गौरतलब है कि ईडी ने बीते तीन जनवरी और 13 फरवरी को विनोद सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को विनोद सिंह और हेमंत सोरेन के बीच हुए वॉट्सएप चैट का पूरा ब्योरा मिला था, जिसमें बरियातू की उक्त 8.5 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हाल बनाने का मैप मिला था. इसके अलावा अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए अनुशंसाएं व आग्रह भी था. हेमंत सोरेन और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है.

विनोद सिंह और भानू बन सकते हैं सरकारी गवाह

बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और विनोद सिंह सरकारी गवाह बन सकते हैं. जमीन घोटाला मामले में दोनों से ही ईडी को छानबीन में बहुत सहयोग मिला है. बताया जा रहा है कि इनसे मिले इनपुट के आधार पर ईडी को अनुसंधान में बहुत तथ्य मिले हैं, जो केस को मजबूती देगा. छह अप्रैल 2021 को विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिये भेजा था. ईडी का दावा है कि इस चैट में जो लोकेशन दिया गया है, वह बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही