Search

 
 
 

पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकले विनोद सिंह और अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू

 
Ranchi : पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू और सत्ता शीर्ष के करीबी विनोद सिंह से ईडी ने लंबी पूछताछ की. शुक्रवार की रात लंबी पूछताछ के बाद विनोद सिंह और पिंटू को ईडी ने जाने की अनुमति दे दी. दोनों ईडी दफ्तर से बाहर निकल गये हैं. ईडी ने हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद और विनोद सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की थी.

सत्ता शीर्ष का करीबी विनोद सिंह का वाट्सएप्प चैट इन दिनों चर्चा में

पावर ब्रोकर विनोद सिंह का वाट्सएप्प चैट इन दिनों चर्चा में है. सात फरवरी को आईएएस शशि रंजन समेत तीन अफसरों की पोस्टिंग के लिए भेजे गए मैसेज का चैट वायरल हुआ था. इस बीच एक सूत्र ने दावा किया है, कि विनोद सिंह कई दूसरे ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर भी सक्रिय रहा था. इनमें कई आईएएस व आईपीएस शामिल हैं. ईडी ने कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें दावा किया है कि विनोद सिंह अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में शामिल था. जांच इस बात की हो रही है कि उसके चैट में जिन अफसरों के नाम हैं, उनकी पोस्टिंग हुई या नहीं.

ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं

जांच के दौरान ईडी को विनोद सिंह के मोबाइल में कई ऑडियो-वीडियो मिले हैं. जिसकी पड़ताल की जा रही है. यह जांचा जा रहा है कि ऑडियो-वीडियो का संबंध किन-किन अफसरों या दूसरे लोगों से है. माना जा रहा है कि इसी के आधार पर ईडी की आगे की कार्रवाई शुरू होगी.

मिले थे कई तरह के दस्तावेज

इससे पहले ईडी ने अभिषेक प्रसाद और विनोद सिंह के घर पर छापामारी की थी. छापमारी में ईडी को कई तरह के दस्तावेज मिले थे. जेएसएससी द्वारा ली गई परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी भी मिली है. उल्लेखनीय है कि ईडी ने तीन दिन पहले राज्य पुलिस को पत्र लिखकर जेएसएससी द्वारा ली गई परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी मांगी है. माना जा रहा है कि ईडी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकता है. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही