Search

 
 
 

सत्ता शीर्ष के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर होगी पूछताछ

 
 Ranchi : सत्ता शीर्ष के करीबी विनोद सिंह आज शुक्रवार को ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. जिसके बाद ईडी के अधिकारियों  द्वारा विनोद सिंह से पूछताछ शुरू कर दी गयी है. पावर ब्रोकर विनोद सिंह का वाट्सएप्प चैट इन दिनों चर्चा में हैं. सात फरवरी को आईएएस शशि रंजन समेत तीन अफसरों की पोस्टिंग के लिए भेजे गये मैसेज का चैट वायरल हुआ था. इस बीच एक सूत्र ने दावा किया है कि विनोद सिंह कई दूसरे ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर भी सक्रिय रहा था. इनमें कई आईएएस व आईपीएस शामिल हैं. ईडी ने कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें दावा किया है कि विनोद सिंह अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में शामिल था.जांच इस बात की हो रही है कि उसके चैट में जिन अफसरों के नाम हैं, उनकी पोस्टिंग हुई या नहीं.

 ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं

सूत्रों ने बताया है कि जांच के दौरान ईडी को विनोद सिंह के मोबाईल में कई ऑडियो-वीडियो मिले हैं. जिसकी पड़ताल की जा रही है. यह जांचा जा रहा है कि ऑडियो वीडियो का संबंध किन-किन अफसरों या दूसरे लोगों से है. माना जा रहा है कि इसी के आधार पर ईडी की आगे की कार्रवाई शुरू होगी

मिले थे कई तरह के दस्तावेज

मालूम हो कि ईडी ने सात फरवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ की थी. इससे पहले ईडी ने विनोद सिंह के घर पर छापामारी की थी. छापमारी में ईडी को कई तरह के दस्तावेज मिले थे. जेएससीसी द्वारा ली गयी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी भी मिली है. उल्लेखनीय है कि ईडी ने तीन दिन पहले राज्य पुलिस को पत्र लिख कर जेएसससी द्वारा ली गयी परीक्षा के पेपर लीक मामले में दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी मांगी है. माना जा रहा है कि ईडी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही