Ranchi : पावर ब्रोकर विनोद सिंह का वाट्सएप्प चैट इन दिनों चर्चा में है. सात फरवरी को आईएएस शशि रंजन समेत तीन अफसरों की पोस्टिंग के लिए भेजे गये मैसेज का चैट वायरल हुआ था. इस बीच एक सूत्र ने दावा किया है कि विनोद सिंह कई और ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर भी सक्रिय था. इनमें कई आईएएस व आईपीएस शामिल हैं. ईडी ने कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें दावा किया है कि विनोद सिंह अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में शामिल था. हालांकि जो चैट सामने आये हैं, वह वर्ष 2020 की है और एकतरफा भेजा गया मैसेज है. इस बात की जांच हो रही है कि उसके चैट में जिन अफसरों के नाम हैं, उनकी पोस्टिंग हुई या नहीं.
IAS शशि रंजन ही नहीं कई और ब्यूरोक्रेट्स के लिए विनोद सिंह ने किया काम!
Last Updated: Feb 08, 2024 12:00 AM (IST)