Search

 
 
 

विनोद सिंह का आरोप- रघुवर दास के कार्याकाल में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए

 
सुदेश महतो ने कहा - खुशी है कि झारखंड आंदोलनकारी चंपई दा मुख्यमंत्री बने आप गलत नहीं है तो सामना करें, भागे क्यों फिर रहे थे प्रदीप ने कहा - बीजेपी से पूछे कि आजादी के बाद 50 साल तक RSS के ऑफिस में तिरंगा क्यों नहीं फहराया विनोद सिंह का आरोप- रघुवर के कार्याकाल में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए रघुवर दास को बचाने के लिए उन्हें ओडिशा के संवैधानिक पद पर बैठा दिया गया Ranchi :  आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सदन में कहा कि जब आप गलत नहीं है तो सामना करें. भागे क्यों फिर रहे थे. देश के पीएम और कांग्रेस के बड़े नेता भी एजेंसी के पास गये हैं. मगर इसके लिए किसी पार्टी को दोष देना या किसी सरकार को दोष देना उचित नहीं है. मुझे निजी तौर पर हेमंत जी के जेल जाने से दुःख है. कहा कि इस बात की खुशी है कि आज एक झारखंड आंदोलनकारी चंपई दा मुख्य मंत्री बने हैं. मगर हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन में प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा नहीं लिया. इसलिए वो झारखंड आंदोलन की बात न करे. वहीं प्रदीप यादव ने कहा कि बीजेपी से पूछे कि आजादी के बाद 50 साल तक आरएसएस के ऑफिस में तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराया. ये लोग लोकतंत्र और गांधी की बात करेंगे. कांग्रेस के इतिहास और भूमिका पर बात करेंगे. माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज पूरा सदन बीजेपी के खिलाफ खड़ा है. इसमें कोई शक नहीं है कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया. प्रफुल्ल पटेल छगन भुजबल सहित कई ऐसे उदाहरण है. भ्रष्टाचार की बात अगर झारखंड में आयी तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी नहीं बच सकते हैं. रघुवर दास भी जमीन घोटाले की आरोपी रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए. अगर रघुवर दास को बचाने के लिए यहां से ओडिशा भेज दिया गया और वहां संवैधानिक पद पर बैठा दिया गया. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो पूरे देश में की जाये. भाजपा शासित राज्यों में भी जांच एजेंसियां जाये और जांच करे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही