Search

 
 
 

दिल्ली LG से मिले विनोद तावड़े और तरुण चुघ,19 को भाजपा विधायक दल की बैठक, लगेगी CM पद पर मुहर

 
New Delhi : दिल्ली में भाजपा सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. खबर है कि कल 19 फरवरी को शाम सात बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. इसमें सभी विधायक शामिल होंगे. बैठक के लिए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व एक पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा. पर्यवेक्षक की मौजूदगी में पार्टी के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सांसदों और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक होगी. बैठक में विधायक दल का नेता चुना जायेगा. इस क्रम में विधायक दल का नेता उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा. एक दिन बाद 20 फरवरी को नये सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

 भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव कर दिया है

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव कर दिया है. अब दिन के 11 बजे रामलीला मैदान में नये सीएम शपथ लेंगे. पहले यह कार्यक्रम शा शाम 4.30 बजे होना था. इसी बीच खबर आयी है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मिले और शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों के बारे में जानकारी दी. समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जाने का काम आज शुरू हो गया. समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सांसदों को आमंत्रित किया जा रहा है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही