Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैफिक नियम का उल्लंघन : रांची में हर दिन औसतन 17 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस हो रहे रद्द

Shruti Singh Ranchi : राजधानी रांची में बार-बार पुलिस द्वारा अभियान चलाने, लोगों को जागरूक करने और फाइन काटने के बाद भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन धड़ल्ले से जारी है. यही कारण है कि रांची में हर दिन औसतन 17 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 6 महीने में 3053 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किये जा चुके हैं. इस साल जनवरी में 483, फरवरी में 534, मार्च में 529, अप्रैल में 537, मई में 414 और जून में 556 ड्राइविंग लाइसेंस जिला प्रशासन द्वारा रद्द किये गये हैं.

ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हुआ तो तीन माह तक ड्राइविंग पर पाबंदी 

ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने पर तीन महीने तक ड्राइविंग करने पर पाबंदी लग जाती है. लोग लापरवाही में हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट बांधना भूल जाते हैं. बार-बार फाइन कटने के बाद भी कुछ लोग नियम का पालन करने को तैयार नहीं हैं. सबसे ज्यादा डीएल पिलीयन राइडर के मामले में सस्पेंड किए गए हैं.टू व्हीलर में पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है. लेकिन कई लोग अब भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों का डीएल डीटीओ के पास सस्पेंड करने के लिए भेज दिया जाता है, जिसके बाद तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड हो जाता है. यदि इसके बाद भी ये लोग गलती करते पाए गए तो स्थायी रूप से लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है.

इन सेक्शन के अंदर सबसे ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस होते हैं रद्द

  • सेक्शन 190 : वेहिकल यूजिंग इन अनसेफ कंडीशन. जैसे कि बाइक को मोडिफाई करना, अलग से साइलेंसर लगाना, ऑटो का खराब कंडीशन या फिर गाड़ी में चक्का बड़ा करवाना.
  • सेक्शन 185 : ड्रिंक एंड ड्राइव
  • सेक्शन 194C : ओवरलोडिंग यानी कि बाइक पर दो से अधिक लोगों का बैठना, ऑटो में सीट से ज्यादा लोगों को बैठाना.
  • सेक्शन 194D: बिना हेलमेट के बाइक चलाना. (बाइक पर बैठे दोनों आदमी को हेलमेट लगाना जरूरी है.)
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/ed-wants-to-continue-questioning-cms-mla-representative-pankaj-seeks-8-days-remand-from-court/">CM

के विधायक प्रतिनिधि पंकज से पूछताछ जारी रखना चाहती है ED, कोर्ट से मांगी 8 दिनों की रिमांड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही