Search

 
 
 

दुमका में फिर हैवानियत, सिरफिरे प्रेमी ने युवती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

 
Dumka : दुमका जिला एक बार फिर स्तब्ध है. कुछ ही महीनों के अंतराल पर पेट्रोल हत्याकांड की पुनरावृत्ति हुई है. इस घटना में एक सिरफिरे प्रेमी ने 6 अक्टूबर की रात युवती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया. घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव की है. प्रेमी राजेश राउत शादीशुदा है तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है. आग में झुलसी युवती की हालत गंभीर है. आनन-फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.

क्या है मामला

पीड़िता और राजेश राउत में वर्ष 2019 से दोस्ती थी. वर्ष 2022 के फरवरी महीने में राजेश राउत की शादी हो गई. पीड़िता के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे. आरोपी राजेश ने उससे शादी का वादा किया था. साथ ही धमकी भी दिया था कि शादी नहीं करने पर अंकिता सिंह की तरह पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दी जाएगी. राजेश 6 अक्टूबर की रात पीड़िता के घर आ धमका. घर का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुआ और पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. घटना के संबंध में जरमुंडी के एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है. मामले की तहकीकात जारी है. जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिजनों को इलाज के लिए एक लाख रुपए की सहायता दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=437023&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : दुर्गा पूजा मेले में झपटमार सक्रिय, दो महिलाओं के गले से झपटी सोने की चेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही