Search

 
 
 

हिंसा मामला: DGP पहुंचे DIG ऑफिस, पुलिस कार्रवाई की समीक्षा

 
Ranchi: दस जून को हुई हिंसा मामले को लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा रांची डीआईजी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान डीजीपी इस मामले में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीजीपी ने डीआईजी अनीश गुप्ता को निर्देश दिया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये. इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-who-is-the-mastermind-of-this-incident-ranchi-police-will-soon-reveal/">रांची

हिंसा मामला : कौन है इस घटना का मास्टरमाइंड? रांची पुलिस जल्द करेगी खुलासा

उपद्रवियों का पोस्टर जारी

हिंसा में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर रांची पुलिस ने चौक-चौराहों पर लगाया है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि इनकी सूचना दें.

राज्यपाल ने दिये कई निर्देश

इस मामले पर राज्यपाल रमेश बैस ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को डीजीपी, एडीजी (अभियान) के साथ डीसी और एसएसपी को राजभवन तलब किया था. उन्होंने हिंसा और उसके बाद की घटनाओं की जानकारी लेते हुए कई सवाल किए थे, साथ ही कई निर्देश भी दिये. राज्यपाल ने चिह्नित उपद्रवियों की तस्वीर नाम और पता के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाने को कहा था. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-life-is-getting-normal-most-shops-on-main-road-closed-on-the-fifth-day-of-violence/">रांची

: जनजीवन हो रहा सामान्य, हिंसा के पांचवें दिन मेन रोड की अधिकतर दुकानें बंद

पुलिस ने 47 उप्रद्रवियों को उठाया

इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 को गिरफ्तार किया है, वहीं 35 अन्य को अलग अलग जगहों से उठाया है. कस्टडी में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार लोगों में सात का अभी रिम्स में इलाज चल रहा है. वहीं 5 थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डंप और ड्रोन कैमरे के जरिये अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है. इसी क्रम में विशेष जांच दल 42 स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है. डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट और हिंदपीढ़ी थाने में 36 नामजद के अलावा 11 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही