Search

 
 
 

मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा : खाकी वर्दी में आये उग्रवादियों ने तीन को मार डाला

 
Imphal : मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के एक गांव में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के भेष में आये उग्रवादियों ने तीन लोगों को तलाशी अभियान के बहाने उनके घर से बाहर बुलाया और उनपर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. दो अन्य लोगों को घायल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकी और इंफाल वेस्ट जिलों की सीमा पर स्थित एक गांव में यह घटना घटी. उग्रवादी मेइती समुदाय के माने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गांव की नियमित गश्त पर निकले सुरक्षा बल गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक उग्रवादी इलाके से भाग गये. अधिकारियों के अनुसार, भागने से पहले वे तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर चुके थे. मणिपुर में मेतई समुदाय और कुकी समुदाय के बीच हिंसा थम नहीं रही. दोनों समुदायों के बीच 3 मई से हिंसा जारी है.

गांव में आकर शुरू कर दी गोलीबारी : पुलिस

पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर खाकी पोशाक पहने हुए चरमपंथी सैन्य वाहन चला रहे थे. चरमपंथियों ने शुक्रवार की सुबह खोकेन गांव में आए और स्वचालित राइफलों से ग्रामीणों पर गोलीबारी शुरू कर दी. बता दें कि 10 जून तक राज्य में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है. इस हिंसा में अभी तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

विशेष जांच दल का किया गया गठन

इसी बीच अधिकारियों ने जानकारी दी कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए डीआईजी रैंक के अधिकारी के तहत विशेष कमिटी का गठन किया है. विशेष कमिटी ने मणिपुर हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 मामले दर्ज किये हैं.
इसे भी पढ़ें – राज्यपाल,">https://lagatar.in/parties-and-organizations-including-governor-cm-minister-paid-tribute-to-birsa-munda/">राज्यपाल,

सीएम, मंत्री समेत दलों- संगठनों ने बिरसा मुंडा को किया नमन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही