Search

 
 
 

फ्रांस में हिंसा रुक नहीं रही, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, 875 गिरफ्तार, 200 पुलिसकर्मी घायल

 
 Paris : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद यहां हिंसा जारी है. खबर है कि लगातार तीसरे दिन लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड लगाकर सड़कों को ब्लॉक कर दिया. जगह-जगह आगजनी की गयी. पुलिसकर्मियों पर पटाखे फेंके गये. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े वाटर कैनन का प्रयोग किया.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिंसा रोकने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है

पुलिस ने अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारियों के घायल होने की सूचना है. हिंसा रोकने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. मंगलवार को ट्रैफिक जांच के क्रम में 17 साल के नाहेल की हत्या का वीडियो सामने आने पर बवाल मचा हुआ है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को सभी माता-पिताओं से अपील की है वे अपने किशोर बच्चों को घर पर रखें.

इमैनुएल मैक्रों ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ दूसरी आपात बैठक की

इमैनुएल मैक्रों ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ दूसरी आपात बैठक की. मैक्रों का कहना था कि स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया मंचों ने हिंसा की गतिविधियों को बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है. कहा कि उनकी सरकार संवेदनशील सामग्री को हटाने संबंधी प्रक्रिया बनाने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ काम करेगी. उन्होंने फ्रांस में फैल रहे दंगों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है.

शॉपिंग मॉल फोरम डेस हॉलेस में कुछ दुकानों में लूटपाट की गयी 

फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने जानकारी दी है कि हिरासत में लिये गये 875 लोगों में से लगभग आधे पेरिस इलाके से हैं. अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने उपनगर क्लिची-सूस-बोइस के सिटी हॉल में आग लगा दी है. ऑबर्विलियर्स में एक बस डिपो को फूंक दिया गया. उपद्रवियों ने शहर के 12वें प्रांत के पुलिस थाने पर हमला किया. खबर आयी है कि रिवोली स्ट्रीट, लौवर संग्रहालय के निकट और मध्य पेरिस के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल फोरम डेस हॉलेस में कुछ दुकानों में लूटपाट की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही