Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हावड़ा के बाद हुगली में भड़की हिंसा, हिंसक झड़प, आगजनी

Hugli : पश्चिम बंगाल में हावड़ा के बाद अब हुगली में हिंसक झड़प की घटना सामने आई है. हुगली में रामनवमी के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा कि हुगली के रिशरा में हिंदू संगठन शोभायात्रा निकाल रहे थे. इस जुलूस में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. दिलीप घोष के जाने के बाद अचानक दो संप्रदायों में मारपीट शुरू हो गई. हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

महिलाओं और बच्चों पर पथराव

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया. हावड़ा में हुई हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है. उन्होंने कहा कि आज कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी. अचानक से किसी मोहल्ले से पत्थरबाजी की गई. गाड़ी के शीशे टूटे, लोगों को चोटें आई, पुलिसकर्मियों को भी चोट आई. बम की आवाज आई. मैंने हमारे लोगों से कहा शांति बनाए रखें, पुलिस सब देख रही है.

शिबपुर क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गई थी

इससे पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के बाद लगातार दो दिन तक अशांति के बाद शिबपुर क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गई थी. कई घंटों इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. रामनवमी उत्सव के दौरान हावड़ा जिले के काजीपारा इलाके में विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल ने शोभायात्रा निकाली थी. इस दौरान ही हिंसा हुई कई वाहनों को आग के हवाले किया गया था. पथराव भी हुआ था.
इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/politics-of-appeasement-in-the-state-the-government-should-stop-harassing-a-particular-community-raghuvar/">राज्य

में तुष्टीकरण की राजनीति, विशेष समुदाय को परेशान करना बंद करे सरकार : रघुवर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही