Lagatar Desk (Violence in Bangladesh ) : बंग्लादेश में फिर से हिंसा भड़क गई है. 19 नवंबर को हुई हिंसक घटनाओं में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को आग लगा दिया गया, जबकि राजधानी ढ़ाका समेत देश के कई हिस्सों में हिंसा व बम घमाके हुए हैं. यूनुस नोबेल पुरस्कार विजेता हैं और साल 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से वह अंतरिम सरकार के प्रमुख हैं.
बंग्लादेश में जारी ताजा हिंसा ऐसे वक्त में हुई है, जब पिछले हफ्ते ही पूर्व प्रधानमंत्री व भारत में निर्वासन काट रही सेख हसीना ने अपने देश लौटने का ऐलान किया है. हिंसा की घटनाएं प्रतिबंधित आवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बीच हुए हैं.
समाचार एजेंसी रायटर ने बताया है कि बुधवार की देर रात चटगांव के पंचलाइश इलाके में स्थित मोहम्मद यूनुस की पुश्तैनी मकान के कमरों में आग लगा दी गई. पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया. मोहम्मद यूनुस के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.
गुरुवार की सुबह ढ़ाका में कई विस्फोट हुए. इसके साथ ही कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुए हैं. इन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बंग्लादेश के गोपालगंज, नरायल, फरीदपुर औऱ पिरोजपुर समेत 28 जिलों में हिंसक घटनाएं हुई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नरायल जिले में आवामी लीग समर्थकों ने बंग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के दो नेताओं के साथ मारपीट की है. गोपालगंज जिला स्थित बीएनपी सांसदों के घरों व बाजार के दुकानों को भी आवामी लीग समर्थकों ने निशाना बनाया है.
हिंसक भीड़ ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक के कई शाखाओं पर भी हमला किया है. कई बैंक में आग लगा दिया गया. पुलिस ने 500 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 100 से अधिक आवामी लीग से जुड़े लोग शामिल हैं.