Search

 
 
 

संबलपुर में फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू लगाया गया, सुबह-शाम दो घंटे की छूट

 
Bhubaneswar :  ओडिशा के संबलपुर में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़की. जिसके बाद संबलपुर में देर रात एहतियातन  कर्फ्यू लगा दिया गया. हालांकि आम-आदमी को सुबह और शाम दो घंटे की छूट दी गयी है. लोग  सुबह आठ  से 10 बजे तक और अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बाहर निकल सकते हैं और आवश्यक सामान खरीद सकते हैं. इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. (पढ़ें, एनकाउंटर">https://lagatar.in/asads-body-who-was-killed-in-the-encounter-was-buried-at-the-kasari-masari-cemetery-in-prayagraj/">एनकाउंटर

में मारे गये असद का शव प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया)

सभी शैक्षणिक, व्यापारिक और सरकारी एवं निजी कार्यालय बंद

संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और पश्चिमी ओडिशा के इस शहर में जल्द से जल्द शांति बहाली सुनिश्चित करने की अपील की है. उप महानिरीक्षक (उत्तर-मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार रात शहर में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-anti-social-elements-vandalized-the-religious-place-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही