Search

 
 
 

बिहार शरीफ में हिंसा, BJP नेता के भाई की दुकान से 3 करोड़ का मोबाइल लूट ले गए उपद्रवी

 
Nalanda: देश के कई राज्यों में रामनवमी पर जमकर उत्पात हुआ. नफरत की इस आग से बिहार का नालंदा शहर भी नहीं बच सका. यहां के बिहार शरीफ इलाके में हुड़दंगियों ने खुलेआम कानून को चुनौती दे दी. यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों में शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की. बेधड़क गोलियां भी दागीं. कई घरों-वाहनों में आग लगा दी. दर्जनों दुकानों में जमकर तोड़-फोड़ की और लूटपाट भी हुई. उपद्रवियों ने एक स्टेशनरी की दुकान में रखीं लाखों की किताबें को आग लगा दी. उन्होंने कई रिक्शा, कार, एक गोदाम को भी फूंक दिया. यह हिंसा कइयों को गहरे जख्म दे गई, उनकी रोजी-रोटी और पूंजी को बर्बाद कर गई. ऐसे ही लोगों में एक हैं जावेद आजम. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled111-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुंबई के रहने वाले जावेद ने बिहारशरीफ की मेन मार्केट में ही डिजिटल दुनिया नाम का एक स्टोर खोला है. उनका दावा है कि हिंसावाले दिन उपद्रवियों ने उनके स्टोर को भी निशाना बनाया. वहां तोड़फोड़ की. उसके बाद करीब साढ़े तीन करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, लैपटॉप लूट ले गए. जावेद का भाई बीजेपी से जुड़ा हुआ है. इस स्टोर का उद्घाटन बीजेपी के पूर्व मंत्री मंगल पांडे और शहनवाज हुसैन ने किया था. जावेद के बिहार में डिजिटल दुनिया के नाम से आठ स्टोर हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जावेद ने पुलिस से शिकायत की है या नहीं. इसे भी पढ़ें:  अमित">https://lagatar.in/amit-shah-on-bihar-tour-meeting-with-party-leaders-this-evening-tomorrow-public-meeting-in-sasaram-and-maharally-in-nawada/">अमित

शाह बिहार दौरे पर, आज शाम पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कल सासाराम में जनसभा और नवादा में महारैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही