Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर में हिंसा सरकार की विफलता : बंधु तिर्की

Ranchi : झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि मणिपुर में आदिवासियों एवं गैर आदिवासियों के बीच जारी हिंसा को नियंत्रित करना केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल मणिपुर बल्कि संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत में आदिवासियों के साथ ही सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. हिंसा की ताजा घटनाएं इस बात के प्रति आशंका उत्पन्न करती है कि कहीं फिर से पूर्वोत्तर को दंगे एवं सांप्रदायिक उन्माद की चपेट में डालने की साजिश तो नहीं की जा रही है. सोशल मीडिया पर मणिपुर की जैसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, अधिक चिंताजनक और निराश करनेवाली है. सैकड़ों- हजारों वर्षों से बसे आदिवासियों के घरों को न केवल तोड़ा जा रहा है, बल्कि उनकी दुकानों को भी जलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के एक निर्णय के बाद स्थानीय आदिवासियों और मैतई समुदाय के बीच हिंसा भड़की है, जो सीधे-सीधे मणिपुर सरकार की विफलता है. जैसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है, वह बेहद अफसोसजनक है. इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/bhoomi-poojan-of-district-bjp-office-in-deoghar-deepak-said-will-become-the-center-of-nationalism/">देवघर

में जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन, दीपक बोले- राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही