Search

 
 
 

हिंसा हो रही है, नफरत फैलाई जा रही है, अन्याय हो रहा है, सत्ता में आये तो किसानों को देंगे एमएसपी की कानूनी गारंटी : राहुल

 
Surguja  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हल्ला बोला. दावा किया कि देश में केवल कुछ ही लोगों (अमीरों) को व्यवस्था से फायदा हो रहा है, जबकि दूसरे लोग करों का भुगतान कर रहे और भूख से उनकी जान जा रही है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि अगर लोग किसी चीज के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता है.                                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक सिस्टम आपको धोखा दे रहा है, पीएम इसके शीर्ष पर हैं

न्होंने दावा किया कि देश में हिंसा हो रही है और नफरत फैलाई जा रही है. चौबीसों घंटे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है. यह इस हद तक हो चुका है कि लोग इसके आदी हो गये हैं और अब उन्हें इसका अहसास भी नहीं है. राहुल गांधी ने कहा, आपको (लोगों को) दिन में तीन बार खुद से एक सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आपको हर दिन देश के कोष से कितना पैसा मिल रहा है? आपके दिन भर के संघर्ष और प्रयासों के बाद आपको कितना रिटर्न मिल रहा है? 10 दिन में आपको पता चल जायेगा कि एक सिस्टम आपको धोखा दे रहा है और प्रधानमंत्री इसके शीर्ष पर हैं. उन्होंने कहा, उस व्यवस्था में पिछड़े, दलित और आदिवासी तथा सामान्य वर्ग के गरीबों की 73 प्रतिशत आबादी में से कोई भी व्यक्ति नहीं है. उस व्यवस्था में 100-200 से लेकर 1000-2000 को फायदा हो रहा है और बाकी लोग सिर्फ देख रहे हैं, भूख से मर रहे हैं और जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है.

राहुल गांधी का ट्वीट , किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है!

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के संदर्भ में कहा कि किसान कुछ और नहीं मांग रहे हैं. वह अपना हक ही मांग रहे हैं. इसी मांग के लिए वह दिल्ली की ओर जा रहे हैं तो उन्हें रोका भी जा रहा है. राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है. यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा. न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है इस क्रम में  राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर  में  भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा तो करती है, लेकिन वह (कृषि और किसानों पर) उनके सुझावों को लागू करने के लिए तैयार नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही