Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा : उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में लगायी आग

Imphal : मणिपुर में तीन मई को भड़की हिंसा की आग अभी तक बुझी नहीं है. यहां रह रहकर हिंसा के कई मामले सामने आ रहे हैं. अब उपद्रवियों ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास में आग लगा दी. हालांकि जिस समय भीड़ ने घटना को अंजाम दिया, उस वक्त केंद्रीय मंत्री घर पर नहीं थे. इंफाल में इस समय कर्फ्यू है. इसके बावजूद उपद्रवी मंत्री के आवास तक पहुंच गये और पेट्रोल बम से घर पर हमला किया. मंत्री के आवास पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे. लेकिन सुरक्षाकर्मी भीड़ को रोक नहीं पाये. (पढ़ें, गुजरात">https://lagatar.in/after-gujarat-now-cyclonic-storm-biparjoy-is-going-to-knock-in-rajasthan-winds-will-run-at-a-speed-of-60-70-kmph/">गुजरात

के बाद अब राजस्थान में दस्तक देने चला चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं)

उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से किया आवास पर हमला

एएनआई के अनुसार, आरके रंजन सिंह ने बताया कि वो किसी आधिकारिक काम के लिए केरल गये हैं. कहा कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुई है. उपद्रवी पेट्रोल बम लेकर आये थे और घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया है. कहा कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है, उसे देखकर बहुत दुख होता है. मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा. इस तरह की हिंसा में जो लोग शामिल हैं वो अमानवीय हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-big-mistake-exposed-in-pradhan-mantri-drip-irrigation-scheme/">हजारीबाग

: प्रधानमंत्री टपक सिंचाई योजना में बड़ी गड़बड़ी उजागर, पढ़िये कैसे हो रही राशि की अवैध निकासी

आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद शुरू हुई हिंसक झड़पें

गौरतलब है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच दो महीने से तनाव चल रहा है. अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को आदिवासी एकजुटता मार्च निकाली गयी थी. जिसके बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गयी थीं. मणिपुर में 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है. आदिवासियों-नगा और कुकी समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में बसती है. मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मणिपुर गये थे. वहां उन्होंने बैठक की और लोगों से शांति की अपील की. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/june-16-read-important-news-of-jharkhand-and-the-country-and-the-world-in-shubham-sandesh/">सीएम

बोले- अपराधियों का बनाएं डेटाबेस, आदिवासियों का भारत बंद इन क्षेत्रों में असरदार,  बृजभूषण को पॉक्सो के मामले में क्लीन चिट, आरयू के कई विभाग और हॉस्टल भवन जर्जर, पीएम टपक सिंचाई योजना में बड़ी गड़बड़ी उजागर समेत कई अहम खबरें पढ़ें ‘शुभम संदेश’ में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही