Search

 
 
 

राजस्थान के टोंक में दो समुदायों में हिंसक झड़प, चले लाठी-डंडे, कई घायल

 
Jaipur : राजस्थान के टोंक जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले. इस हमले में कई लोगों के साथ दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामला टोंक जिले के मालपुरा कस्बे का है, जहां पुरानी तहसील के पास दो समुदायों के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई. फिर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा. लंबी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया. इस पथराव में दो कांस्टेल और चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है.

बाइक तेज चलाने के लेकर विवाद बढ़ा

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल किसी भी प्रकार की अनहोनी की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल तेज चलाने की बात को लेकर विवाद बढा. देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई. एक समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर गए. पथराव में एक महिला एक पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग हुए घायल हुए हैं. स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. डीएसपी मलपुरा सुशील मान, ने बताया कि राजस्थान केटोंक जिले के मालपुरा में दो बच्चों के बीच झगड़े ने मारपीट का रूप ले लिया और दो समुदायों के बीच पथराव हो गया. इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति नियंत्रण में है. लगभग 3-4 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – रिटायर्ड">https://lagatar.in/robbery-scandal-at-retired-rangers-house-revealed-10-held-with-24-lakh-cash-lagatar/">रिटायर्ड

रेंजर के घर हुई डकैती का खुलासा, 24.57 लाख नकद के साथ 10 धराए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही