Search

 
 
 

गिरिडीह : खरखरी में दो गुटों में हिंसक भिड़ंत, आधा दर्जन जख्मी

 
  • मजिस्द में हुए विवाद ने बाद में लिया हिसंक रूप, लाठी-डंडे के साथ जमकर पथराव
  • पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा, महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए जख्मी
Navagarh (Giridih) :  मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी बस्ती में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों की ओर से लाठी, डंडे चले और जमकर पथराव किया गया. विवाद में दोनों पक्षों से एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची मधुबन पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. बाद में कई थानों की पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है. विवाद के कारण इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई थी. जिसे जवानों ने खदेड़कर भगाया. इसके बाद जख्मी महिला और पुरुषों को इलाज के लिये निचितपुर क्लिनिक भेजा गया है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. बाद में मौके पर पहुंचे बाघमारा डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोपहर की नमाज के वक्त मस्जिद के बाहर शेख खालिद और शेख इजरायल के बीच विवाद हो गया था. इस उपजे विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों की ओर से जिसे जो भी मिला, उसी से हमला करना शुरू कर दिया. ईंट, पत्थर, शीशे की बोतल और लाठी चलाये गए. पूरी बस्ती में भागदौड़ और चीख-पुकार मची हुई थी. बस्ती की सड़कों पर ईंट, पत्थर, शीशे के टुकड़े बिखरे पड़े थे. कहीं-कहीं खून के छींटे भी दिखाई दे रहे थे. पुलिस को दोनों पक्षों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़कर भगाया, तब तत्काल मामला शांत हो पाया. उक्त मारपीट में एक पक्ष के शेख इसराफिल, शेख इसराइल, मगरीबन बीबी, शेख इम्तियाज तथा दूसरे पक्ष से शेख खालिद, शेख डब्लू शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस मामले में डीएसपी मिंज ने कहा कि फिलहाल मामला शांत है. पुलिस को कैंप करने के लिए कहा गया है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. मामले में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही