Chatra News: जिले के महत्वपूर्ण कोयलांचल क्षेत्र टंडवा थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है. टंडवा थाना के अपग्रेड होने के बाद 12वें थाना प्रभारी के रूप में विपिन कुमार ने योगदान दे दिया है. उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी पप्पू शर्मा से प्रभार लिया. विपिन कुमार जिले में सदर थाना प्रभारी के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टंडवा प्रभारी बनने से पूर्व वह सदर और हंटरगंज इंस्पेक्टर के पद पर भी पदस्थापित रहे हैं. प्रभार ग्रहण करने के साथ ही नए थाना प्रभारी के सामने टंडवा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ कोल परियोजनाओं की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की चुनौती होगी. परियोजनाओं में अवैध वसूली और गैंगस्टरों से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई भी विपिन कुमार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause
https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown
गौरतलब है कि हाल में टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव की घटना में पप्पू शर्मा के घायल होने के बाद टंडवा थाना प्रभारी का पद रिक्त था. इस दौरान एसपी के निर्देश पर हंटरगंज के पूर्व थाना प्रभारी एसआई प्रभात कुमार ईलाके में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
प्रभार ग्रहण करने के बाद टंडवा थाना के नए प्रभारी विपिन कुमार नें कहा कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम रखना, अपराधियों पर नकेल कसना, कोल परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
उन्होंने कहा कि आम लोगों से सामंजस्य स्थापित कर पुलिस-पब्लिक संबंध को और भी प्रगाढ़ किया जाएगा. ताकि आम से लेकर खास वर्ग के लोग भी सहजता से थाना पहुंचकर अपनी समस्या से पुलिस को अवगत करा सके.
विपिन कुमार ने कहा कि सदर थाना प्रभारी के रूप में चतरा के लोगों ने मेरे कार्य शैली को नजदीक से देखा है. मैं विश्वास दिलाता हूं की जनता और पुलिस के बीच किसी भी प्रकार की खाई नहीं देखने को मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.