Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'द केरल स्टोरी' के बाद फिल्म 'बस्तर' बनायेंगे विपुल शाह, कहा- छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आयेगा

Advertisement
Advertisement
Mumbai :   ‘द केरल स्टोरी’ के बाद निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल शाह ने अपनी अगली फिल्म `बस्तर` का ऐलान किया है.  यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनेगी. सनशाइन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर पेज पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म बस्तर की घोषणा की है. ट्वीट में लिखा कि अपनी आगामी फिल्म ‘बस्तर’ को पेश कर रहे हैं. एक और दिलचस्प सच्ची घटना को देखने के लिए तैयार हो जाइये, जो आपको स्तब्ध कर देगी. कैलेंडर में पांच अप्रैल 2024 की तारीख को चिन्हित कर लीजिए. पोस्टर में लिखा है कि छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आयेगा. (पढ़ें, जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान)

‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक कमाई की

बता दें कि निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था.  बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई करके इस फिल्म ने 2023 की सबसे सफल फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया.  इस फिल्म में दर्शाया गया था कि कैसे केरल की महिलाओं को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और संगठन में भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-national-hockey-player-and-sub-inspector-makdali-herenj-passes-away/">पूर्व

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और सब इंस्पेक्टर मकदली हेरेंज का निधन

बीजेपी शासित राज्यों में टैक्स फ्री तो कुछ राज्यों में फिल्म पर लगाया गया था प्रतिबंध

राजनीतिक वर्गों में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म का समर्थन और विरोध में अनेक रुख सामने आये. पश्चिम बंगाल सरकार ने समुदायों के बीच तनाव के डर से इस फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया था. तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति और दर्शकों की कम उपस्थिति का हवाला देते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया था. फिल्म को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा समेत भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था. बता दें कि `द केरल स्टोरी` में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धि इदनानी प्रमुख भूमिका निभायी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-33925-cases-of-warrant-and-attachment-seizure-pending/">झारखंड

पुलिस के पास वारंट और कुर्की जब्ती के 33,925 मामले पेडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही