Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी से सटे बिहार के सीमावर्ती जिलों में वायरल बुखार के मरीज बढ़े

Advertisement
Advertisement
Patna: यूपी से सटे बिहार के गोपालगंज, छपरा और सीवान में वायरल बुखार तेजी से बढ़ रहा है. मरीजों में सर्दी और खांसी की शिकायत भी है. इससे लोग परेशान है. मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. विभाग ने संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों को जांच कराने के निर्देश दिए हैं. विभाग के मुताबिक जरूरत पड़ने पर पटना से विशेषज्ञों की टीम प्रभावित जिलों में भेजी जाएगी. वैसे इसमें अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. बड़ी संख्या में बीमार बच्चे अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. इस बीमारी की चपेट में सर्वाधिक 14 वर्ष तक के बच्चे आ रहे हैं. सीवान में डॉक्टर इसे डेंगू भी बता रहे हैं. एक पीड़ित की जांच शुक्रवार को पटना एम्स में हुई थी तो उसमें डेंगू निकला था. दूसरी ओर देवरिया व बलिया समेत पश्चिमी यूपी के जिले में इससे लगभग पचास से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. इससे बिहार के सीमावर्ती जिलों में दहशत है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/state-government-trying-set-negative-narrative-against-modi-dilip-saikia/">मोदी

के खिलाफ निगेटिव नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही राज्य सरकार: दिलीप सैकिया

गोपलगंज में स्पेशल वार्ड बनाया गया

मरीजों को देखते हुए गोपलगंज में ऑक्सीजनयुक्त पंद्रह बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है. सीवान के अधिसंख्य बच्चे गोरखपुर रेफर किये जा रहे हैं. इलाके में लोग कोराना की तीसरी लहर की आशंका से भी भयभीत हैं. वहीं शुक्रवार को गोपलगंज सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मांझागढ़ प्रखंड के गौसिया गांव निवासी हरिशंकर सिंह के 2 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार में चमकी बुखार जैसा लक्षण दिखने के बाद उसे ऑक्सीजन के साथ जरूरी दवा दी जा रही थी. इस बीच उसके अभिभावक डिस्चार्ज करा कर किसी निजी क्लीनिक में इलाज के लिए चले गए. इसे भी पढ़ें- भाजयुमो">https://lagatar.in/expansion-of-kadma-mandal-of-bjym-dwipal-vishwas-became-president-ajit-and-vicky-general-secretary/">भाजयुमो

के कदमा मंडल का विस्तार, द्विपल विश्वास बने अध्यक्ष, अजीत व विक्की महामंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही