Search

 
 
 

धनबाद में बदलते मौसम के साथ फैल रहा वायरल बुखार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मौसम बदलने के साथ ही धनबाद में वायरल फीवर का कहर शुरू हो गया है. हर घर में कोई न कोई बुखार, सर्दी-खांसी की शिकायत कर रहा है. लोग निजी चिकित्सक के पास जा रहे हैं या सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं. एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में वारयल फीवर के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं. अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि मेडिसिन ओपीडी में रोज लगभग तीन सौ मरीज पहुंच रहे हैं. इनमें लगभग सौ से अधिक वायरल फीवर से पीड़ित होते हैं. मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. यूके ओझा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे मरीज को परामर्श दिए जा रहे हैं. बड़ों के साथ बच्चों में भी संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहा है. अस्पताल के ओपीडी में ऐसे मरीजों का पहले कोरोना जांच से गुजरना पड़ रहा है. जांच के बाद उन्हें ओपीडी में जाने की अनुमति दी जा रही है. हालांकि वायरल फीवर से संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है. वायरल से संबंधित दवाएं उन्हें दी जा रही है.

  इन बातों का रखें ख्याल

गरम पानी का सेवन करें, ताजा व गरम खाना ही खाएं, बरसात के पानी में न भीगें, बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग जरूर करें.  बीमार लोगों के संपर्क में बच्चों को नहीं आने दें, बच्चों में लक्षण आने के बाद चिकित्सक से जरूर सलाह लें, साफ व स्वच्छ वातावरण में रहें. मच्छर से बचें और मछरदानी का उपयोग करें. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-indefinite-strike-started-by-sanitation-workers-in-snmmch/">धनबाद:

 एसएनएमएमसीएच में सफाई कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही