Search

विराट और विराज माकन को मिली मैथमेटिक्स जिनियसेस ऑफ इंडिया की उपाधि

Ranchi : महज 9 साल की उम्र में 19 रिकॉर्डस अपने नाम करने वाले रांची के जुड़वा भाई विराट औरविराज माकन को एनसीईआरटी ने “मैथमेटिक्स जीनीयसेस ऑफ इंडिया” की उपाधि प्रदान की है. ये उपाधि एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा अपने कैंपस बुला जटिल साक्षात्कार एवं लाइव सत्र में सफल होने के बाद दी गयी है. धनबाद में जन्मे विराट और विराज माकन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इन्होंने पूरे देश में सबसे अनोखी और सबसे कठिन पद्धति से सौ तक का सीधा ही नहीं बल्कि उल्टा पहाड़ा भी चंद मिनटों में सुना कर मात्र 7 वर्षों में ही राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और विश्व रिकॉर्ड बना डाला था.

गणित का डर जड़ से मिटा देने की सोच

2020 के लॉकडाउन में अपने पिता एवं गणित शिक्षक गगन माकन की अद्भुत तकनीकों से अलजेब्रा, वेब कैलकुलेशन, हैंड केलकुलेटर और माइंड कैलकुलेशन सीखते हुए और गणित के एक-एक पायदान चढ़ते हुए ना सिर्फ पहाड़ों का पहाड़ चढ़ गए, अब अनूठा कीर्तिमान बना डाला. लगभग 55 मिनट में 1 से 500 तक का पहाड़ा आंख बंद करके सुना डाला. इन दोनों भाईयों ने अब तक कुल 19 रिकॉर्डस अपने नाम किए , जिसमें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड भी शामिल है. पिता गगन माकन गणित का डर जड़ से मिटा देने की सोच रखते हैं और आगे इसी तरह सैकड़ों विराट और विराज माकन जैसे गणित के जादूगर पूरे देश में तैयार करने का सपना रखते हैं. इसे भी पढ़ें – खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-bjp-honored-kadiya-munda/">खूंटीः

भाजपा ने किया कड़िया मुंडा को सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp