Search

 
 
 

विराट-अनुष्का के फैंस को करना होगा और इंतजार, अभी नहीं देख पाएंगे वामिका की झलक

 

LagatarDesk :  बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस उनके बेटे और बेटी की एक झलक देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. विराट और अनुष्का के फैंस भी वामिका को देखने के लिए बेताब है. ऐसे में उनके फैंस को और इंतजार करना होगा. दरअसल विराट ने हाल ही में बताया कि वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर कब शेयर करेंगे.

अपने फैसले खुद नहीं ले पाती तब तक वामिका रहेगी मीडिया से दूर

फैंस कई दिनों से सवाल कर रहे थे कि आखिर कब वामिका की फोटो विराट-अनुष्का शेयर करेंगे. तो आपको बता दें कि विराट ने कहा कि वे अपनी बच्ची को सोशल मीडिया पर सामने नहीं लायेंगे, जब तक उसे सोशल मीडिया की समझ नहीं है. जब तक वो अपने फैसले खुद नहीं ले पाती. इससे तो साफ हो गया है कि वामिका की एक झलक देखने के लिए फैंस को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा.यह फैसला विराट-अनुष्का ने मिलकर यह तय किया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-1-copy-21.jpg"

alt="" class="wp-image-77793"/>

वामिका देवी दुर्गा का एक और नाम

सोशल मीडिया पर जब से अपनी बेटी का नाम बताया है तब से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी थी कि आखिर वामिका का मतलब क्या है. विराट ने हाल ही में इंस्टाग्राम में अपनी बेटी का नाम बताया था. विराट ने अपने फैंस को जवाब में लिखा कि `वामिका देवी दुर्गा का ही एक और नाम है. 

विराट से फैंस हुए काफी इंप्रेस

विराट कोहली का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. विराट के इस जवाब से फैंस काफी इंप्रेस हो गये हैं. विराट और अनुष्का का फैसला आज के समय में काफी सराहनीय है. आज कल के बच्चे जन्म से ही फोन और लैपटॉप में लग जाते हैं.

तस्वीर में वामिका का नहीं दिखा था चेहरा

 अनुष्का ने अपनी की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था. हालांकि उस तस्वीर में वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा था. विराट-अनुष्का ने 2017 में शादी की थी. शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया है. वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में  हुआ है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही