Search

पाक पर फूटा विराट बम, दिवाली में दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे, दो साल बाद बाजार में रौनक, चुनावी तैयारी में जुटे दल, क्‍या बोली कवयित्री गौरी मिश्र समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : टीम इंड‍िया ने देशवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने चीर प्रतिद्वंदी पाक‍िस्‍तान को एक रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया. इस जीत ने भारतीयों को खुश कर दिया. सभी गदगद हो गए. झारखंड सहित देश अन्य हिस्सों से जीत पर दिवाली से एक दिन पहले ही दिवाली मन गई. खूब पटाखे छोड़े गए. विराट कोहली ने शानदार बल्‍लेबाजी कर पाक के जबड़े से मैच छीन लिया. दीपावली पर झारखंडवासी दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे. इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. रांची समेत झारखंड में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने दीपावली में पटाखे जलाने को लेकर समय निर्धारित किया है. जिसके अनुसार, दीपावली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति है. पूरे दो साल बाद दिवाली के बाजार में खनक नजर आई. धनतेरस पर राजधानी में रौनक देखने को मिली. एक अनुमान के अनुसार रांची में करीब 700 करोड़ का बिजनेस हुआ. इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, जेवर, बर्तन की दुकानों में ग्राहकों की दिलचस्पी ज्यादा दिखी. देर रात तक इन दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगी रही. आरोप-प्रत्यारोप के बीच झामुमो, भाजपा, कांग्रेस और आजसू चुनावी तैयारी में जुटे. भाजपा के संगठन मंत्री ने 2019 में व‍िस चुनाव में हारे प्रत्याशियों को नसीहत दी है. झामुमो ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. वहीं कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा क‍ि चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर दें, हम चुनाव के लिए तैयार हैं. प्रख्यात कवयित्री गौरी मिश्र ने कहा है कि देश में यदि आपसी नफरत और उन्माद सीमा पार कर जाए, तो कोई भी मजहब बच नहीं पाएगा. देश में अभी हिंदू-मुस्लिम के बीच जिस तरह के हालात पैदा कर दिए गए हैं, वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं. ऐसे माहौल में भी झारखंड की राजधानी रांची में सूफी समारोह का आयोजन आपसी सौहार्द का प्रतीक है और पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है. इस तरह के महोत्सव का प्रसारण पूरे देश में किया जाना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/1-15.jpeg"

alt="" width="811" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/02-5.jpeg"

alt="" width="1280" height="584" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/2-12.jpeg"

alt="" width="1237" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/03-5.jpeg"

alt="" width="1280" height="697" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/3-14.jpeg"

alt="" width="1280" height="628" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/04-6.jpeg"

alt="" width="1280" height="566" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/4-12.jpeg"

alt="" width="1186" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/5-12.jpeg"

alt="" width="1280" height="566" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/6-10.jpeg"

alt="" width="1280" height="777" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/8-13.jpeg"

alt="" width="1280" height="1018" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp