New Delhi: 7 जुलाई (भाषा): महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि विराट कोहली की स्विंग से निपटने के लिये गेंद को जल्दी खेलने की रणनीति उलटी पड़ गयी. इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी सलाह हमेशा यही रहेगी कि जितना हो सके, गेंद को उतना देर से खेलो. कोहली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक जड़े हुए ढाई साल से ज्यादा हो गये हैं उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुए पांचवें टेस्ट में 11 और 20 रन बनाये जिसमें भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसे भी पढ़ें-रसोई">https://lagatar.in/mahila-congress-protest-against-the-increase-in-the-price-of-cooking-gas/">रसोई
गैस का दाम बढ़ने के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
हाईकोर्ट का ADG-SSP को निर्देश, गुम हुई फाइल खोजे पुलिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/gggg-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="350" />
गैस का दाम बढ़ने के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
गेंद को देर से खेलो कोहली-गावस्कर
सुनील गावस्कर ने ‘स्पोर्ट्स टुडे’ पर कहा, ‘‘इंग्लैंड में खेलने का तरीका है कि गेंद को जितना देर से हो, उतना देर से खेलो. इससे आप गेंद को अपना काम करने दोगे और फिर इसके बाद ही खेलोगे. मैंने ‘हाईलाइट’ में जो भी थोड़ा बहुत देखा है, उससे लग रहा था कि कोहली गेंद तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और गेंद को जल्दी खेलने का प्रयास कर रहे थे. ’’ उन्होंने साथ ही कहा कि कोहली को 2018 में इंग्लैंड में सफलता मिली थी क्योंकि वह गेंद को काफी देर से खेल रहे थे. गावस्कर ने कहा, ‘‘इसलिये वह 2018 की तरह खेलते नहीं दिख रहे जिसमें वह ऑफ स्टंप के पास काफी देर से खेलते हुए दिख रहे थे. ’’ उन्हें लगता है कि कोहली इस नयी रणनीति को शायद इसलिये आजमा रहे हैं क्योंकि हाल के वर्षों में उनकी फॉर्म में गिरावट आयी है और वह रन नहीं जुटा पा रहे. ऐसे समय में खिलाड़ी प्रत्येक गेंद को खेलने की कोशिश करता है और अकसर खतरे में पड़ जाता है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-high-courts-instructions-to-adg-ssp-police-to-find-the-missing-file/">रांची:हाईकोर्ट का ADG-SSP को निर्देश, गुम हुई फाइल खोजे पुलिस
alt="" width="600" height="350" />
Leave a Comment