LagatarDesk : पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया (ब्रिस्बेन) के गाबा स्टेडियम में खेला गया. वहीं चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग-डे टेस्ट) से मेलबर्न में खेला जायेगा. टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी है. मेलबर्न पहुंचते ही विराट कोहली विवादों में फंस गये हैं. विराट कोहली की मेलबर्न एयरपोर्ट पर एक महिला पत्रकार से बहस हो गयी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो मेलबर्न के 7 न्यूज ने अपने एक्स पर डाला है. वीडियो में विराट कोहली काफी देर तक महिला रिपोर्टर से बहस करते नजर आये. वीडियो वायरल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में विराट कोहली की आलोचनाएं शुरू हो गयी है. https://twitter.com/7NewsMelbourne/status/1869649540560920593
मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से उलझे विराट कोहली, वजह हैरान करने वाला...
Last Updated: Dec 19, 2024 12:00 AM (IST)