Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं रहे झारखंड फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, शोक की लहर

खेल संघ और खेलप्रेमियों ने जताया दुःख, हजारीबाग एथलेटिक संघ के थे महासचिव 24 जनवरी को निकाली जाएगी अंतिम यात्रा गुजर गया खेल जगत का अनमोल सितारा : रूचि कुजूर Hazaribagh : हजारीबाग एथलेटिक संघ के महासचिव सह झारखंड फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने निवास पंडितजी रोड में रविवार को अंतिम सांस ली. उनके निधन से हजारीबाग के खेलप्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्र और पुत्रवधू हैं. उनका एक पुत्र इंग्लैंड में जबकि दो पुत्र सिंगापुर में रहते हैं. उनकी अंतिम यात्रा 24 जनवरी को निकाली जाएगी. इस दुःख की घड़ी में उनके आवास पहुंच कर भैया मुरारी सिन्हा, रूचि कूजूर, तापस चक्रवर्ती, प्रह्लाद सिंह, अनूप राजेश लकड़ा, अनवर आदि ने दुःख जताया. रूचि कुजूर ने कहा कि वीरेन्द कुमार खेल दुनिया के अनमोल सितारे थे. खेलप्रेमियों ने अनुभवी मार्गदर्शक को खो दिया. साजिद, चंद्रेश्वर दास, रोजर नाइट, अजीत दास, कुलेश्वर गोप ने भी उनके निधन पर दुःख जताया. इसे भी पढ़ें: पुस्तकों">https://lagatar.in/inspiration-to-make-the-impossible-possible-with-resolution-in-the-book-harivansh/">पुस्तकों

में संकल्प से असंभव को संभव करने की प्रेरणा : हरिवंश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही