Search

 
 
 

इंटरपोल की मदद से विशाखा राठौर को UAE से वापस लाया गया

फरार महिला अपराधी विशाखा राठौर को इंटरपोल की मदद से UAE से वापस लाया गया. निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस को उसकी तलाश थी. विशाखा राठौर ने लोगों को बेहतर मासिर रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया था.  लोगों से कराये गये निवेश की रकम को अलग अलग बैंक खातों और डिमार्ट अकाउंट के सहारे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया. इसके बाद देश से भाग गयी.
 

Ranchi :  फरार महिला अपराधी विशाखा राठौर को इंटरपोल की मदद से UAE से वापस लाया गया. निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस को उसकी तलाश थी. विशाखा राठौर ने लोगों को बेहतर मासिर रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया था.  लोगों से कराये गये निवेश की रकम को अलग अलग बैंक खातों और डिमार्ट अकाउंट के सहारे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया. इसके बाद देश से भाग गयी. 

 

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इस महिला अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया. इसके बाद इंटरपोल ने इस महिला को UAE में पकड़ा. इंटरपोल की सूचना के बाद भारतीय अधिकारियों के दल ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद उसे वापस भारत लाया और महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही