Search

 
 
 

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष बने विशाल और चंद्र प्रकाश संरक्षक

 
Hazaribagh: बड़ा बाजार यूथ विंग की नयी टीम का गठन हुआ. इसके साथ ही इसका नाम भी बदल गया. अब हजारीबाग यूथ विंग के नाम से जाना जाएगा. इसमें विशाल खंडेलवाल को अध्यक्ष और विकास केशरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके अलावा चंद्र प्रकाश जैन को संरक्षक, संजय कुमार को सचिव और रितेश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में विजय अग्रवाल, डॉक्टर वी वेंकटश, सत्यनारायण सिंह, अतिशय जैन, सनी देव, आलोक कुमार, आकाश कुमार और अजीत चंद्रवंशी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें–  असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के नवनियुक्त संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि जिस उत्साह और तीव्रता से सदस्य पिछले सात महीनों से लगातार सेवा के कार्यों में जुटे हैं, उसी भाव से सेवा एवं धार्मिक कार्यों में जुटे रहेंगे. यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने कहा कि हजारीबाग शहर वासियों के स्नेह और प्यार की बदौलत सभी ने पिछले सात महीनों से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी टीम की एक अलग पहचान स्थापित की है. उसी स्नेह और प्यार की वजह से सभी ने अपनी टीम का नाम परिवर्तित करते हुए हजारीबाग यूथ विंग रख दिया. बस केवल नाम में परिवर्तन है. सेवा एवं धार्मिक कार्य उसी तरह विधिवत रूप से जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें– मन">https://lagatar.in/jharkhand-mentions-in-mann-ki-baat-modi-said-children-learn-good-habits-through-snake-ladder-game-in-giridih/">मन

की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही