Search

विशालाक्षी फाउंडेशन ने बच्चों के बीच चॉकलेट, दूध व मास्क बांट कर मनाई जन्माष्टमी

Adityapur : आदित्यपुर स्थित वार्ड नंबर 17 इंदिरा बस्ती में रविवार को विशालाक्षी फ़ाउंडेशन ने बच्चों के बीच चॉकलेट, दूध और मास्क बांटकर जन्माष्टमी मनाई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद और वार्ड नंबर 17 की पार्षद नीतू शर्मा उपस्थिति रहे. फाउंडेशन की मुख्य सदस्य अनुष्का यशराज ने इस मौके पर बताया कि गरीब बच्चों और उनकी परेशानियों को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए ‘विशालाक्षी फाउंडेशन’ ने एक मुहिम शुरू की है. फाउंडेशन हर हफ्ते फ़ूड हंगर प्रोग्राम का आयोजन करता है. जिसमें हजारों की संख्या में गरीबों को खाना खिलाने का काम किया जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से खाद्य सामग्री बांटी जा रही है. गरीब दिहाड़ी मजदूर और मलीन बस्तियों में रहने वालों तक प्रतिदिन 500 पैकेट का भोजन, छोटे गरीब शिशुओं के लिए प्रतिदिन 50 दूध के पैकेट और जरूरतमंदों तक राशन भी पहुंचाया जा रह है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//