Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन घोटाला मामले में विष्णु अग्रवाल तीन घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ऑफिस से बाहर निकले, थोड़ी देर बाद फिर बुलाया

Ranchi :  जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है. आज सोमवार को चेशायर होम रोड जमीन खरीद बिक्री से जुड़े मामले में  कारोबारी विष्णु अग्रवाल दिन के 11 बजे ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित हुए. इसके बाद ईडी केअधिकारियों ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की.  इसके बाद उन्हें जाने की इजाजत दे दी गयी. बताया जा रहा है कि विष्णु अग्रवाल को एक घंटे के बाद दुबारा ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा गया है.

छवि रंजन के लिए गोवा ट्रिप का इंतजाम किया था

छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.  अब तक की जांच में एजेंसी ने दावा किया है कि वर्ष 2020-2022 के दौरान रांची के डीसी के रूप में छवि रंजन ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया. साथ ही व्यक्तिगत लाभ के लिए कई भू-माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया. उन्होंने पैसों की रिश्वत भी स्वीकार की. पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश के माध्यम से बड़गाईं मौजा स्थित एक भूखंड को प्रतिबंधित सूची से हटाया और कई व्यक्तियों से एक करोड़ रुपये की वसूली की गयी .इतना ही नहीं ,चेशायर होम रोड की विवादित भूमि का म्यूटेशन विष्णु अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर करने के लिए बड़गाईं सीओ मनोज कुमार पर भी रांची डीसी रहते हुए छवि रंजन ने दबाव बनाया था. इसके एवज में विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन के लिए गोवा ट्रिप का इंतजाम किया और ताज अगोडा होटल में उनके रहने और घूमने की व्यवस्था करवाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही