Vishnugarh : थाना क्षेत्र की खरकी पंचायत के डुबका निवासी रतिराम किस्कू (35) की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना विष्णुगढ़ - गोमिया सड़क पर गरहमुर्गी के पास घटी है. मृतक विष्णुगढ़ से घर लौट रहा था. इसी बीच सड़क के एक मोड़ पर उसकी बाइक सामने से आ रहे अज्ञात ट्रेक्टर से टकरा गई. इस टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलने पर कुछ लोग रतिरम को लेकर इलाज के लिए विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस से उसे हजारीबाग भेजने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने दम तोड़ दिया. उसका उपचार करने वाले डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में उसका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था. साथ ही उसके दोनों पैर टूट गए थे. [wpse_comments_template]
विष्णुगढ़ : बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, लौट रहा था घर
Last Updated: Jun 12, 2024 12:00 AM (IST)