Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ : बारिश से जलमग्न हुई अचलजामो की मुख्य सड़क,लोग परेशान

Advertisement
Advertisement
Vishnugarh: बाते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश की वजह से प्रखंड के अचलजामो के मुख्य मार्ग में पानी भर गया है. जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है. पानी भरने से लोग पैदल तो इस रास्ते को पार करले रहे हैं. लेकिन गाड़ी से पार करना मुश्किल है. वहीं दूसरी ओर इस जमे पानी में पालतू बत्तख तैरते हुए नजर आ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/HZ-PANI1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दरअसल इस पीसीसी सड़क के नवीनीकरण के बाद इसका एक हिस्सा निर्माण के समय विसंगति के कारण नीचे हो गया है. इसी हिस्से में जमा बरसात का पानी मुसीबत बन गया है. ऐसी तस्वीर सिर्फ अचलजामो में ही नहीं दिखती है, बल्कि प्रखंड के कई दूसरे गांवों में भी यही नजारा देखने को मिल रहा है. एनएच से बरांय को जोड़ने वाली सड़क की दशा कुछ ऐसी ही है. जल जमाव की संभावना की अनदेखी कर महज ठेकेदारी के लिए सड़कों का निर्माण कराना इसके मूल में है. वहीं दूसरी ओर एक नई मुसीबत खड़ी हो रही है. पीसीसी सड़क के बार-बार पीसीसीकरण से सड़कें ऊंची होती होती जा रही हैं. इससे उन इलाकों के मकान नीचे होते जा रहे हैं. ऐसे में इन घरों की जल निकासी की समस्या बढ़ती जा रही है. इससे छुटकारा पाने के लिए फेवर ब्लॉक सड़क जरूरी है. इसे भी पढ़ें -डॉ">https://lagatar.in/dr-rajendra-kumar-hazra-received-pride-of-india-award/">डॉ

राजेंद्र कुमार हाजरा को मिला प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही