Search

 
 
 

विष्णुगढ़ : विधायक जेपी पटेल ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Vishnugadh (Hazaribagh) : मांडू विधायक जेपी पटेल ने गुरुवार को दो योजनाओं को शिलान्यास किया. प्रखंड के भेलवारा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बाउंड्री निर्माण और कोसुम्भा पंचायत के महतोइया में सरहुल मोड़ से आदिवासी टोला उखरवार तक पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. दोनों योजनाओं का काम डीएमएफटी मद से पूरा होगा. इनकी लागत क्रमशः चौरासी लाख तथा एक करोड़ बत्तीस लाख है. शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भेलवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचने पर स्कूल की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया. आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है, इसको देखते हुए विधायक ताबड़तोड़ योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं. शिलान्यास के मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, महादेव मंडल, गुरु प्रसाद साव, हिरामन महतो, जीवन सोनी, चेतलाल महतो, तुलसी महतो, जगरनाथ महतो, संजय कुमार महतो, दामोदार महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही