Search

 
 
 

विष्णुगढ़ कांडः खुलासे के बाद भाजपा-झामुमो आमने-सामने

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में नया खुलासा सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल तेज हो गया है.
 

Ranchi : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में नया खुलासा सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल तेज हो गया है. जांच में पता चला है कि इस वारदात की साजिश में बच्ची की मां और उसका प्रेमी भाजपा नेता भीम राम शामिल था. आरोप है कि भीम राम ने बच्ची की गला दबाकर हत्या की, जबकि मां ने उसे पकड़े रखा. घटना 24 मार्च की बताई जा रही है.

 

 

 

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी भीम राम भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है  वह पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होता था. उसकी कुछ तस्वीरें भी नेताओं के साथ सामने आने की चर्चा है. घटना के बाद वह खुद मीडिया के सामने आकर बयान दे रहा था और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा था.

 

इस खुलासे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नवरात्रि के दौरान एक बेटी की इस तरह हत्या होना बेहद दुखद है और यह मानवता को शर्मसार करता है. झामुमो ने भाजपा पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है और कई सवाल उठाए हैं.

 

 

गौरतलब है कि शुरुआती दौर में भाजपा इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर थी और कानून व्यवस्था व महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रही थी.लेकिन मामले के खुलासे के बाद अब झारखंड भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध ली है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही