Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ कांडः बच्ची की नृशंस हत्या में भाजपा नेता भीम राम गिरफ्तार, अंधविश्वास में हुई हत्या

  • - इस हत्याकांड को लेकर भाजपा के नेता लगातार सरकार पर हमलावर थे.
  • - हत्याकांड में बच्ची की मां भी संदिग्ध, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया.

Hazaribag: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में 12 साल की बेदर्दी से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता भीम राम को गिरफ्तार कर लिया है.  भीम राम की उम्र 40 साल है. वह भाजपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है. इसके साथ ही वह भाजपा का पूर्व बूथ अध्यक्ष है. साथ ही वह भाजपा का पूर्व पंचायत अध्यक्ष है. भीम राम के साथ ही पुलिस ने बच्ची की मां और गांव की भगतिन को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बच्ची की हत्या अंधविश्वास की वजह से की गई. 

 

इससे पहले झारखंड की डीजीपी तादाशा मिश्रा जी ने देर रात हजारीबाग पहुंची और अनुसंधान की समीक्षा की. इसके बाद पुलिस ने इस बड़े मामले का किया खुलासा किया गया. इसके बाद हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने और मामले से ध्यान भटकाने के लिए इसे अलग रंग देने की भरपूर कोशिश की गई. जबकि बच्ची की घटना अंधविश्वास को लेकर की गई.

 

पुलिस के मुताबिक विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में हुई इस घटना की वजह अंधविश्वास है. बच्ची की मां और एक तांत्रिक महिला के क्रूर इरादों की वजह से बच्ची की जान गयी. बच्ची की मां रेशमी देवी अपनी बेटे की बीमारी ठीक कराने के लिए तांत्रिक भगतिनी के झांसे में आ गई. उसका बेटा मानसिक व शारीरिक रुप से कमजोर है. अष्टमी की रात को जब पूरा गांव उत्सव में डूबा था, तब एक घर के भीतर मासूम की हत्या कर दी गई.

 

बच्ची की मां ने इस घटना को तांत्रिक के कहने पर अंजाम दिया. बच्ची के पिता कई सालों से बाहर काम करते हैं. बच्ची की मां ने इस घटना को भीम राम के सहयोग से अंजाम दिया. भीम राम के सहयोग से ही पहले बच्ची का कत्ल किया. फिर उसके शव को बगीचे में फेंक दिया. साथ ही शव के साथ दरिंदगी भी की. हालांकि पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.

 

भोला राम पर पहले भी अपनी भाभी की हत्या और एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने का आरोप रहा है. इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां और भकतिन शांति देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

 

विष्णुगढ़ में बच्ची की हत्या की वजह तंत्र-मंत्र था. जिसमें बच्ची की मां, उसका कथित प्रेमी भोला राम और भगतिन शामिल थे. लेकिन इस हत्याकांड को लेकर भाजपा ने सरकार पर जोरदार हमला किया. हजारीबाग बंद का आह्वान किया. बाद में झारखंड बंद तक की चेतावनी दी. अब जब मामले का खुलासा हुआ है, तो इसमें भाजपा के नेता ही हत्या की घटना में शामिल पाया गया. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही