Search

 
 
 

विष्णुगढ़ : सड़क हादसे में मासूम की मौत, शव के साथ सड़क जाम

 
अधिकारियों के समझाने पर हटे परिजन, तत्काल दी गई सहायता राशि Vishnugarh : विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बगोदर-हजारीबाग एनएच-522 के भेलवारा में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय मासूम आर्यन कुमार की मौत हो गई. वह मनोज रजवार का बेटा था. दुर्घटना सड़क पार करने के दौरान घटी. बच्चे के साथ उसकी मां अपने मायके अचलजामो से अपनी ससुराल भेलवारा लौट रही थी. विष्णुगढ़ सात मील मोड़ से बेटे आर्यन के साथ वह ऑटो पर सवार होकर चली थी. भेलवारा में ऑटो से उतरने के बाद आर्यन सड़क पार कर रहा था. इसी बीच हजारीबाग की ओर से आ रहे ट्रक सीजी 04 एमएल 4769 के पहिये के नीचे वह आ गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-indefinite-strike-of-pds-dealers-association-postponed-for-the-time-being/">हजारीबाग

: वार्ता के बाद पीडीएस डीलर संघ की बेमियादी हड़ताल फिलहाल स्थगित

पिता आंशिक रूप से हैं दिव्यांग

मासूम की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बच्चे के शव के साथ सड़क जाम कर दी. बीडीओ संजय कुमार कोनगाड़ी और थाना प्रभारी राम नारायण सिंह के समझाने के बाद जाम हटा लिया गया. तुरंत राहत के लिए दोनों अधिकारियों ने मृतक की मां को पांच-पांच हजार रुपए दिए. पिता आंशिक रूप से दिव्यांग हैं. दो दिन पहले ही वह मुंबई गए हैं. वह वहां बावर्ची का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-chatra-smuggler-arrested-with-700-grams-of-opium/">रांची

: 700 ग्राम अफीम के साथ चतरा का तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही