Search

 
 
 

विष्णुगढ़ के मजदूर की पुणे सड़क हादसे में मौत

 
मृतक की पत्नी और बच्चों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार Vishnugarh : विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर समरूद्दीन अंसारी (55) की मौत सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाइवे पर हुए सड़क हादसे में हो गई. वह विष्णुगढ़ के नवादा निवासी स्व. चोलो मियां का पुत्र था. उसका शव पैतृक गांव आते ही परिजनों की करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. समरूद्दीन कुछ माह पहले आर्थिक तंगी की वजह से कमाने के लिए पुणे गया था. वहां वह राजमिस्त्री का काम करता था. भवन निर्माण का काम एक जगह पूरा हो जाने के बाद वह दूसरी साइट पर काम करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के घर में भी सूचना दी गई. शव को रीति रिवाज से सुपुर्दे खाक किया गया. मृतक के परिवार में पत्नी साजदा खातून समेत आठ संतान हैं. पत्नी के समक्ष मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक के आश्रितों ने इस विकट घड़ी में सरकार से मदद की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-management-bowed-down-as-soon-as-the-picketing-started-the-agitation-of-the-villagers-raiyats-was-postponed-on-written-assurance/">धनबाद

: धरना शुरू होते ही झुका प्रबंधन, लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों-रैयतों का आंदोलन स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही