Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ : मनसा पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, रामचंद्र अध्यक्ष व चंद्रशेखर बने पूजा कमेटी के सचिव

Vishnugarh : विष्णुगढ़ की बनासो पंचायत के नावाटांड़ में बुधवार को मुखिया चंद्रशेखर की अध्यक्षता में मनसा पूजा की तैयारी के लिए बैठक हुई. जिसमे कमेटी का गठन किया गया. जिसके अध्यक्ष रामचंद्र महतो, कोषाध्यक्ष डुमरचंद महतो, सह कोषाध्यक्ष तुलसी महतो, सचिव मुखिया चंद्रशेखर और सह सचिव गुलाब प्रसाद वर्मा चुने गये. पूजा में विधि व्यवस्था के लिए टेको महतो, कोवाल सिंह, ढालेश्वर महतो, सोहर सिंह, सुरेश राम, केशू महतो, हरखू महतो जीतन महतो, विशेश्वर महतो, मोती महतो, थानू महतो, राजकुमार महतो, सोहर सिंह समेत 21 सदस्यीय टीम बनाई गई. संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार महतो ने किया. बैठक में लालचंद महतो, रामप्रवेश सिंह, कैलाश महतो, हरिलाल महतो, गोबिंद महतो, फालो महतो, नुनूचंद प्रसाद सिंह, तोता महतो, मानी महतो, टेको महतो, महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: अडानी-">https://lagatar.in/adani-hindenburg-case-congress-said-only-jpc-probe-will-reveal-the-truth/">अडानी-

हिंडनबर्ग मामला, कांग्रेस ने कहा, जेपीसी जांच से ही सच्चाई सामने आयेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही