Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ : झाड़ियों से ढके कुएं में गिरी नीलगाय, रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने बचाई जान

Advertisement
Advertisement
Vishnugarh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के उपरैली बोदरा गांव के एक कुएं में नीलगाय गिरी गई. जिसे रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने बचा लिया. दरअसल बाहर से एक नीलगाय भटक कर उपरैली बोदरा पहुंच गई और झाड़ियों से ढके कुएं में गिर गई. दोपहर ग्रामीणों की इसकी जानकारी मिली और फिर उसे बचाने की मुहिम शुरू हो गई. विष्णुगढ़ के नावाटांड़ निवासी वन्यजीव प्रेमी सुरेश राम को इसकी सूचना दी गई. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वन विभाग के कर्मियों को इस घटना से अवगत कराते हुए सुरेश राम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच वनकर्मी अंशु पांडे और संजीत वर्मा भी पहुंच गए. सभी नीलगाय को कुएं से निकालने की जुगत में लग गए. अंत में कुएं में उतरकर रस्सी के सहारे नीलगाय को बाहर निकाल लिया गया. फिर वन विभाग की टीम को नीलगाय को सुपुर्द कर दिया गया. वन विभाग ने उसे सही सलामत जंगल में छोड़ दिया. रेस्क्यू टीम में रवि कुमार रविदास, जयलाल सिंह, वकील महतो, तोता महतो, चुरामन महतो, कृष्णा कुमार, धनेश्वर कुमार दास समेत कई ग्रामीण शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/patna-samrat-chaudhary-taunted-rahul-tejasvi-and-lalan-told-pappu-appu-and-jhappu/">सम्राट

चौधरी ने राहुल, तेजस्वी और ललन सिंह पर कसा तंज, पप्पू, अप्पू और झप्पू बताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही