Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर: नर्सिंग होम संचालक पर मामला दर्ज, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bishrampur (Palamu): विश्रामपुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक पर गुरुवार को विश्रामपुर थाने में मामला दर्ज हुआ. मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के घरटिया गांव निवासी अशर्फी यादव बुधवार की देर शाम पत्नी प्रतिमा देवी को लेकर एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आये थे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने जांच के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर घर वापस चले गए. इसे भी पढ़ें-  राष्ट्रीय">https://lagatar.in/pm-modi-pays-tribute-to-martyrs-at-national-war-memorial-93000-pakistani-soldiers-surrendered/">राष्ट्रीय

युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण         

मरीज को एक सुई दिया गया था

बताया जाता है कि गुरुवार को परिजन शव के साथ विश्रामपुर थाना पहुंचे. पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल संचालक धनंजय यादव पर मामला दर्ज कराया. मृतका के पति का आरोप है कि निजी अस्पताल में उसकी पत्नी को एक सुई दिया गया था. उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी. स्थिति बिगड़ता देख उसे रेफर किया गया. रास्ते मे ही उसकी पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी धुमा किस्कु ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- देहरादून">https://lagatar.in/dehradun-rahul-gandhi-remembers-the-martyrs-surrounded-pm-modi-on-employment-farmers-demonetisation-gst-capitalists-corona-all/">देहरादून

:  राहुल गांधी ने शहीदों को याद किया, रोजगार, किसान, नोटबंदी, जीएसटी, पूंजीपति, कोरोना सब पर पीएम मोदी को घेरा          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही