Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर : पूर्व मुखिया प्रमोद देवी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Bishrampur (Palamu) :  लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नवडिहा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंजरी कला पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद देवी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रमोद देवी ने जनता की आवाज उठाते हुए कहा कि इस पंचायत की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है. कहा कि पंचायत में जितना भी विकास कार्य किया है, वह मेरे कार्यकाल में किया गया है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आप मुझे फिर से मुखिया बनाते हैं तो पंजीरी कला में विकास का पूर्ण रूप दिखेगा. पंचायत में एंबुलेंस भी होगा और स्वास्थ्य केंद्र में अच्छे-अच्छे डॉक्टर भी होंगे.

अबुआ आवास योजना धांधली की प्रशासनिक जांच की मांग की

पूर्व मुखिया ने कहा कि मैं शुरू से गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती आयी हूं. मैंने समाज को न्याय दिलाने का काम भी किया है.  उन्होंने अबुआ आवास योजना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की. कहा कि वर्तमान मुखिया से लोग परेशान हैं. अभी बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है.  युवा समाजसेवी सोनू सिंह ने कहा कि पंचायत की जनता के साथ छल नहीं होने देंगे. उन्होंने अबुआ आवास में धांधली करने वाले की प्रशासनिक जांच कराने की बात कही.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही