Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर: ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया मनमानी करने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bishrampur: ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे परियोजना अंतर्गत एनएच 75 से शंखा बाईपास फोरलेन सड़क निर्माण मामले में अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अधिकारियों-कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया. इस संबंध में शंखा व कमता गांव के ग्रामीणों ने पलामू सांसद विष्णुदयाल राम व उपायुक्त शशि रंजन को एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. उपायुक्त को दिये ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में 3 जी नक्शा प्रकाशन से रैयतों को भूमि का मुआवजा दिया गया है. लेकिन अधिग्रहण में प्रकाशित नक्शे का अनदेखी किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-   सदन">https://lagatar.in/banna-gupta-said-in-the-house-there-is-a-list-of-those-who-become-millionaires-by-consuming-paracetamol-will-be-investigated/">सदन

में बोले बन्ना गुप्ता- पारासीटामोल खाकर करोड़पति बनने वालों की है लिस्ट, जांच होगी        

शिवालया कंपनी पर जमीन कब्जाने का आरोप

ग्रामीणों ने कहा कि अधिग्रहित भूमि की बजाय गलत कागज व नक्शा दिखाकर दूसरी जमीन की पैमाइस कर शिवालया कंपनी द्वारा कब्जा किया जा रहा है. जिसमें अंचल कार्यालय व भू-अर्जन विभाग की भी संलिप्तता है. ग्रामीणों का आरोप है कि जिनको भूमि का मुआवजा मिला उसकी भूमि को छोड़ दिया जा रहा है. जबकि जिनकी भूमि न तो अधिगृहित हुई है और  न ही मुआवजा मिला है, उनकी भूमि को जबरन पैमाइस कराकर कब्जा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि 3 जी प्रकाशन के अनुसार ही अधिगृहित भूमि में सड़क का निर्माण कराया जाये. उपायुक्त को आवेदन देने वालो में रंजना देवी, नित्यानंद चौबे, शेख अंसारी, रविंद्र कुमार दुबे, अमरदेव दुबे, नजमा बीबी, सुलेमान खान, नारायण दुबे, बलराम दुबे, संतोष मिस्त्री, सुनील दुबे, अशोक दुबे और अनंत कुमार चौबे सहित कई ग्रामीण शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-discussion-on-the-expansion-and-strength-of-the-party-in-the-bjp-mahila-morcha-working-committee-meeting/">पलामू

: भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के विस्तार और मजबूती पर चर्चा          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही