Search

 
 
 

Breaking: डीडी बार हत्याकांड में 2 लाख का इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर

जमशेदपुर के बहुचर्चित डीडी बार हत्याकांड में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. इस मामले के मुख्य आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बीच जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बहुचर्चित डीडी बार हत्याकांड में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. इस मामले के मुख्य आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आरोपी ने न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव की अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष सिंह घायल हो गए थे. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) लगातार छापेमारी कर रही थी. आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

 

इस हत्याकांड में बिष्टुपुर थाना पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस पहले ही पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. इसके बाद डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद और तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया, जबकि बार मालिक नीरज सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया था.

 

मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में नामजद सभी 10 आरोपी अब कानून के शिकंजे में आ चुके हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और अदालत में साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही