Search

 
 
 

विश्वनाथ शुक्ल को बनाया गया चीफ जस्टिस का OSD, फहीम किरमानी का बोकारो ट्रांसफर

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के 9 न्यायिक पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है. इसकी नॉटिफिकेशन जारी कर दी है. ट्रांसफर पोस्टिंग का नॉटिफिकेशन जारी होने के बाद इन्हें अविलंब नए पदस्थापन वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. सूची के मुताबिक, हाईकोर्ट के वर्तमान रजिस्ट्रार मोहम्मद शाकिर का चाईबासा कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के पद पर तबादला किया गया है. विश्वनाथ शुक्ल को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का ओएसडी नियुक्त किया गया है. साथ ही फहीम किरमानी को बोकारो के तेनुघाट और बेरमो कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है. https://www.youtube.com/shorts/lLv74ts3wZA

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही