Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिखाई मानवता : पार्थिव शरीर घर भेजने में की मदद

Advertisement
Advertisement
गरीब था पूरा परिवार, पोस्टमार्टम के घंटों बाद अस्पताल में पड़ा था शव आर्थिक अभाव में शव नहीं ले जा पा रहे थे बिहार, रो-बिलख रहा था पूरा परिवार हजारीबाग : गरीब परिवार के मृत बेटे का शव बिहार भेजने में सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए मदद की. उन्हें सूचना मिली की एक गरीब परिवार के घर का इकलौता चिराग बुझ गया है. कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गई है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद घंटों उसका शव नहीं ले जाया जा रहा है. रंजन चौधरी ने अस्पताल में देखा कि चार मासूम बच्चे, एक विधवा महिला और एक बूढ़ी मां रो-बिलख रही है. दरअसल बिहार के औरंगाबाद स्थित दाउदनगर सुलेटिन बीघा के बबलू लादोर (30 वर्ष) की मौत बरकट्ठा में कुएं में डूबने से मौत हो गई थी. परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि पैतृक गांव बिहार ले जा सकें. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-recovery-notice-to-two-people-who-illegally-lifted-ration/">हजारीबाग

: अवैध तरीके से राशन का उठाव करने वाले दो लोगों को रिकवरी नोटिस

रजन चौधरी ने उठाया बीड़ा

सदर विधायक के मीडिया प्रभारी ने एचएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ एके सिंह से बात की, तो वह मदद को राजी हो गए. फिर मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार के सहयोग से उनकी एंबुलेंस के जरिए घंटों से आर्थिक अभाव में अस्पताल में पड़े शव और मृतक के परिजनों को उनके घर भेजा गया. रंजन चौधरी ने कहा कि मन में ऐसा लगा कि इस सेवा में ही आत्मिक संतुष्टि छिपी है. सावन की उनकी सोमवारी इस कार्य के बाद पूर्ण हो गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raid-on-the-information-of-prostitution-in-the-hotel-of-mango-bus-stand-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: देह व्यापार की सूचना पर मानगो बस स्टैंड के होटल में छापेमारी, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही