Search

 
 
 

बीएसएल के आवास का छज्‍जा गिरा, बाल-बाल बचे लोग

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर-12 ई के आवास संख्या-4327 का छज्‍जा गुरुवार को ग‍िर गया. गनीमत रही क‍ि घटना के वक्‍त नीचे कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांक‍ि छज्जा गिरने से हजारों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई. उक्त आवास में रह रहे प्रभु ठाकुर ने बताया कि यह आवास बीएसएल द्वारा बनाया गया है तथा सेल ने अपने कर्मियों के लिए इसे आवंटित किया है. उन्होंने कहा कि जब से मुझे आवास आवंटन हुआ है तब से इस आवास की हालत काफी जर्जर है. कई बार मरम्मती के लिए बीएसएल के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई. उन्होंने कहा कि अगर छज्जा के कोई रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था. छज्‍जा गिरने की सूचना बीएसएल के अधिकारियों को दे दी गई है. सेल के अधिकारियों ने मरम्मती का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :  फीफा">https://lagatar.in/fifa-u-17-world-cup-6-daughters-of-jharkhand-selected-in-indian-womens-team-first-match-on-october-11/">फीफा

अंडर-17 वर्ल्ड कप : भारतीय महिला टीम में झारखंड की 6 बेटियों का चयन, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही